गन्ने से भरा ट्रक सड़क पर पलटा, जाम
खतौली। शुगर मिल के पास फलावदा रोड पर अनियंत्रित गन्ने से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर बाल बच गए। इस दौरान शुगर मिल में गन्ना डालने आ रहे गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रालियों और भैंसा बुग्गियों से सड़क पर जाम लग गया। जाम लगने से पैदल राहगीरों का निकलना भी दूभर हो गया। घंटों बाद ट्रक को खाली कर क्रेन से सीधा कराया गया। इसके अलावा रविवार को जानसठ रोड भी दिनभर जाम रहा।