जेसीबी मशीन से बाइक सवार घायल, हंगामा
खतौली। हाईवे पर जेसीबी मशीन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। भूड़ निवासी शाहरुख शनिवार को बाइक पर गांव भंगेला जा रहा था। हाईवे पर फ्लाईओवर बनाने का कार्य में जेसीबी मशीन लगाई गई थी। इस बीच अचानक जेसीबी मशीन बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शाहरुख गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शाहरुख का इलाज कराने को लेकर हाईवे पर हंगामा किया। फ्लाईओवर का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने शाहरुख का अपनी ओर से इलाज कराने का आश्वासन दिया। परिजनों ने घायल को मोदीनगर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
गोकशी में वांछित पकड़ा
रतनपुरी। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि गांव भनवाड़ा निवासी अभियुक्त साबिर पुत्र अली हसन दो माह से गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस काफी समय से जुटी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंडावली खादर मोड़ से आरोपी साबिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा।