फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्ले मॉडमिंग में बच्चों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने धमाल मचाया
विज्ञापन

मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आयोजन किया गया। प्राइमरी विंग में जहां नन्हे बच्चों ने क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में बच्चों नें सुंदर आकृतियां बनाकर मन मोह लिया। वहीं, जूनियर विंग में छात्रों ने क्रिकेट और छात्राओं ने बैडमिंटन में प्रतिभा दिखाई। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में गंगा सदन ने यमुना सदन को छह विकेट से हराया, वहीं बैडमिंटन में यमुना सदन प्रथम, कृष्णा सदन द्वितीय व कावेरी सदन तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर विंग में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल निदेशक बीपी सिंह व प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कपिल कुमार, प्रेरणा त्यागी, मीनाश्री अरोड़ा, चित्रा शर्मा, रंजिता राजपूत व अनीता सिंह का सहयोग रहा।
महिला से मारपीट
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव मुकल्लमपुरा निवासी महिला गांव में ही मकान बनवा रही है। इसी दौरान शनिवार को महिला की गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का दस बीघा ईख जला
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव भूम्मा निवासी किसान राजेंद्र सिंह के दस बीघा गन्ने के खेत में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, गन्ना जलकर खराब हो चुका था। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें