फैक्ट्री में करंट से युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में नरा-जड़ौदा के पास स्थित स्टील फैक्ट्री में शनिवार शाम करीब सवा सात बजे श्रमिक की करंट से मौत हो गई। खतौली निवासी बिजेंद्र शर्मा नामक श्रमिक शनिवार शाम फैक्ट्री में ही काम कर रहा था, इसी दौरान वह अचानक उतरे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। योगेंद्रपुरी निवासी बलदेव सिंह तत्काल झुलसे श्रमिक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।