फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 30 हजार घरों में अभी भी अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 30 हजार घरों में अभी भी बत्ती नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कुल तीन लाख 75 हजार 756 घरों में से 30053 ऐसे घर हैं, जिनमें अभी भी अंधेरा है। ऐसे घरों में सौभाग्य योजना में नि:शुल्क कनेक्शन देकर उजाला भरने के लिए बिजली विभाग काम कर रहा है। यह अभियान 23 अक्तूबर तक चलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौभाग्य योजना में हर घर में बिजली पहुंचाने का सपना देखा है। बिजली विभाग को लक्ष्य दिया है कि कोई भी घर बिना कनेक्शन के नहीं रहना चाहिए। सौभाग्य योजना में विभाग कनेक्शन के साथ बिजली का मीटर, खंबे से लेकर घर तक का केबिल, एलईडी बल्ब, एमसीवी और बोर्ड शॉकिट मुफ्त दिया जा रहा है। 100 यूनिट तक के बिल पर तीन रुपये यूनिट का रेट करते हुए पचास रुपए फिक्स चार्ज प्रतिमाह उपभोक्ता को देना होगा। बल्ब और पंखे में औसतन हर माह लगभग 50 यूनिट खर्च होती है। एक उपभोक्ता का मात्र 200 रुपए महीने का खर्च आएगा। प्रदेश सरकार ने तीन से 23 अक्तूबर तक सभी घरों को बिजली से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया है। जिले के नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि केवल आधार कार्ड उपलब्ध कराने भर से सीधे कनेक्शन दिया जा रहा है। जिले में तीन लाख 75 हजार 756 घर हैं। इनमें 49589 घरों में इस समय कनेक्शन नहीं है। जिले में 13 प्रतिशत लोग बचे हैं, जो अभी भी अंधेरे में हैं। इनमें 19536 ऐसे घर हैं, जिनका कनेक्शन बकायादारी में कटा है। इन्हें निकाल दें तो 30053 घर ऐसे बचते हैं जिनमें आज तक बिजली नहीं पहुंची। बीस दिन में लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे कर सकते हैं संपर्क
मुजफ्फरनगर। सौभाग्यशाली जिला घोषित करने के लिए हर घर में बिजली पहुंचाई जाएगी। कनेक्शन के लिए सीधे अधिकारी से बात कर सकते हैं। एसएमएस के जरिये भी आवेदन कर सकते हैं। विभाग के इंजीनियर्स सुशांत त्रिपाठी, गौरव चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार, सोमदत्त, अनूप मिश्रा, विनोद कुमार, आशू माहेश्वरी, परिमल कुमार से सम्पर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें