मोरना। गांव करहेड़ा में चौधरी चरणसिंह मेमोरियल डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ ग्राम प्रधान धीरज राठी ने किया। ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विकास खंड मोरना क्षेत्र के गांव करहेड़ा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में गांव ताजपुर, तिस्सा, करहेड़ा, भोकरहेड़ी, यश क्लब काकड़ा, धीराहेड़ी, पंवार क्लब नाला, ककरौली, मंझोल, सकौती, टंढेड़ा, मोरना, चौरावाला, लिब्बरहेड़ी, नंहेड़ा, मनफौड़ा, दबुथवा, इकला मेरठ, रहमतपुर, चंदाना, बसेड़ा, ककराला, खेड़ाजट, रहकड़ा, अथाई, छछरौली, अलीपुर, रुहासा, किरठल आदि सहित करीब 40 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम राउंड में सकौती की टीम ने मोरना को, मंझोला ने भोकरहेड़ी, यश क्लब काकड़ा ने मनफोड़ा, धीराहेड़ी ने करहेड़ा, पंवार क्लब नाला में करहेड़ा बी को, लिब्बरहेड़ी ने ककरोली को, मेरठ ने चौरावाला को हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। निर्णायक टीम में उपेंद्र, कैप्टन, आकाश राणा, दीपक, बंटी आदि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में रोहित, भानू, विक्की, छोटू लाला, विजय, आर्यन, मनू, विक्की, राहुल, अतुल, प्रदीप बाबा, विशाल राठी, शैंकी, मंगल शर्मा, आर्य शर्मा, हेमंत, इकपाल, सुधीर, पीयूष राठी, आर्यन बाबा, रजत, जयंत चौधरी, विजय राठी, जोनी, दीपक आदि व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं।