स्कूलों में स्वच्छता का संदेश दिया
चरथावल/ रोहाना। प्राथमिक विद्यालय टांडा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग विद्यार्थियों को बताए गए। स्कूल प्रांगण में स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में श्रमदान के माध्यम से सफाई की गई। छात्रों को गांधी जी के आदर्शों और उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराया गया। इंचार्ज अध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि गंदगी कुपोषण और संक्रामक बीमारियों की जननी है। ग्राम प्रधान भूषण सोनी, विपिन कुमार, संजय कुमार आदि रहे। उधर, रोहाना क्षेत्र के दीदाहेड़ी प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा विषय पर पोस्टकार्ड प्रतियोगिता हुई। जिसमें कक्षा पांच का अबुबक प्रथम, आतिपा द्वितीय और जफर तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने बच्चों को स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत को प्रचार प्रसार पर बल दिया। इस दौरान संदीप कुमार, राजेश, मुस्तकीम, अनिल त्यागी, मोहम्मद राशिद, आरिफ सैफी मौजूद रहे।
विद्यालय में लगा चेकअप कैंप
चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में वरदा सेवा संस्थान के चिकित्सकों द्वारा छात्राओं और स्टाफ के लिए चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में चिकित्सकों द्वारा आंखों को निरोगी बनाए रखने के टिप्स दिए। साथ ही ग्रामीण अंचल में कुपोषण से बचने की सलाह दी गई। कॉलेज अध्यक्ष मदन लाल बंसल, प्रबंधक विनोद, प्राचार्या डॉ. कलानिधि शर्मा, कोमल सिंघल, ब्रह्म प्रकाश गर्ग, हरि प्रकाश गर्ग, मांगेराम कश्यप, राजेश गर्ग, अमित बंसल मौजूद रहे।