पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान
मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में नगर पंचायत की तरफ से पॉलीथिन के प्रयोग के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के अधिशासी अधिकारी अनूप रॉय के नेतृत्व में व्यापारी शाहवेज पुत्र हसन का चालान काटा गया। वहीं, व्यापारियों को चेतावनी दी कि पॉलीथिन का प्रयोग न करें। अभियान में लिपिक प्रेमसिंह, सतीश कुमार, अभिषेक शर्मा, संदीप राणा, भूपेंद्र वाल्मीकि, रामबीर सभासद आदि रहे।
छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
मोरना। ग्राम बेहड़ा सादात में छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। नव ज्योति जूनियर हाईस्कूल और एमआर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा मार्गों से गंदगी हटाई गई। ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूक किया। घर का कूड़ा बंद कूडे़दान में डालने, पानी को खुला न छोड़ने तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने आदि के बारे में समझाया। इस मौके पर प्रबंधक बाबर जैदी, प्रधानाचार्य राजकुमार कौशिक, एमआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रेम सिंह, प्रधानाचार्य साक्षी सहित स्टॉफ के लोग मौजूद रहे।