छात्र छात्राओं ने शील्ड जीती
जानसठ। गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में मैथ्स टेबिल प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को स्कूल प्रबंधक द्वारा प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ऋतु गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता से बच्चों में आगे बढ़ने की जिज्ञासा पैदा होती है। प्रबंधक ने बताया कि तेरह सितंबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
छापामारी कर 25 किलो पॉलीथिन बरामद
जानसठ। नगर पंचायत द्वारा कस्बे में पॉलीथिन जब्त करने के संबंध में अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों दुकानदारों के चालान काटे गये। शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान के डीपीएम सरदार बलजीत सिंह ने नगर पंचायत कर्मचारियों को साथ लेकर कस्बे में स्वच्छ भारत अभियान के तहत छापामारी अभियान शुरू किया। जिसमें उन्होंने दुकानों से पॉलीथिन और थर्माकॉल से बने सामान जब्त किये। बड़े दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। वहीं, छोटे दुकानदारों को चेतावनी दी गई। नगर पंचायत लिपिक मोहम्मद इरफान ने बताया कि कस्बे की दुकानों से पॉलीथिन का प्रयोग करने पर 2700 रुपये जुर्माने के रुप में वसूले गये। वहीं, 25 किलो पॉलीथिन जप्त की गई।