फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने हॉर्डिग्स उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में अवैध रुप से लगाए गए हॉर्डिंग्स, बैनरों के खिलाफ नगर पालिका ने मंगलवार रात को अभियान चलाया। देर रात तक अभियान के तहत हॉर्डिंग्स उतारने का कार्य जारी था। नगर में विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका की बिना अनुमति के हॉर्डिंग्स और बैनर आदि लगाए गए है, जिनकी शिकायत कुछ सभासदों ने डीएम से भी की थी। नगर पालिका की ओर से मंगलवार रात को अचानक अवैध हॉर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया। बिना घोषणा कि इस अभियान के तहत पालिका के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिल कर रुड़की रोड, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, जिला परिषद मार्केट के सामने, प्रकाश चौक, महावीर चौक, रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों से बिना अनुमति के अवैध रुप से लगाए गए हॉर्डिंग्स, बैनर आदि को उतार कर जब्त कर लिया। देर रात तक यह अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें