छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया
चरथावल। गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को कुपोषण से बचने की सलाह देते हुए स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। चौधरी सरदार सिंह धर्मार्थ चिकित्सालय और नेशनल पैथोलोजी के तत्वावधान में आयोजित कैंप में बच्चों के नाक, कान, गले और खून से संबंधित जांच की गई। डॉ. धनप्रकाश शर्मा और डॉ. कार्तिक त्यागी ने बच्चों को मामूली बीमारियों से बचाव के लिए उपाय बताए। प्रधानाचार्य विजय त्यागी ने बताया कि बच्चे मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे, तभी शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा। बच्चों को पोषित आहार एवं संतुलित आहार का प्रयोग करना चाहिए। अनुशासन और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।