फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की हत्या की आशंका जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

मीरापुर। क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी चिनाई मिस्त्री मुजम्मिल पुत्र यामीन की 26 अगस्त को गांव के निकट हुई बाइकों की भिड़ंत में मौत हो गई थी। हादसे के करीब दो सप्ताह बाद मुजम्मिल की पत्नी कई लोगों के साथ थाने पहुंची और तहरीर देते हुए पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई। महिला ने हत्या करने वाले तीन लोगों के नाम भी पुलिस को बताते हुए कारोबारी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बच्चे से कुकर्म का आरोपी जेल भेजा
मीरापुर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव निवासी बच्चे से कुकर्म करने के फरार आरोपी बिट्टू को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गांव देवल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर लगाकर वसूले 2.25 लाख रुपये
मीरापुर। विद्युत विभाग द्वारा गांव संभलहेड़ा के जनसेवा केंद्र परिसर में शिविर लगाकर विभागीय बकायेदारों से दो लाख 25 हजार रुपये की वसूली की। इस दौरान 25 उपभोक्ताओं के बिल ठीक कर उनकी शिकायतें दूर करने के साथ ही कुछ उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दी गई। एसडीओ जानसठ भुवनराज सिंह, जेई इंद्रमणि, शुभम, बोबी, महेंद्र व उदयवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें