मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव मनाया गया। मोक्ष कल्याणक महोत्सव में भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लड्डू चढाए गए। शुभारंभ नित्य नियम पूजा, प्रक्षाल से किया गया। इसके बाद श्री जी का अभिषेक हुआ। शांतिधारा प्रदीप जैन द्वारा कराई गई। ध्वजारोहण नरेंद्र जैन, विपिन, संजय, राजीव जैन ने किया। भगवान पार्श्वनाथ के चरणों में 23 किलो का प्रथम लड्डू डॉ सुपार्श्व जैन ने चढ़ाया। विशाल खड़गासन प्रतिमा के चरणों में 23 किलो द्वितीय निर्वाण लड्डू पंकज जैन ने समर्पित किया। जिले के अलावा सहारनपुर और शामली जिले के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे। प्रबंध समिति के राजेश जैन, वीरेंद्र जैन, संजय जैन, जितेंद्र जैन, सतीशचंद जैन, राजीव जैन, चंद्रमोहन जैन, अभय जैन, मनोज जैन, विजय जैन, सुभाषचंद जैन, योगेश जैन, प्रदीप जैन, नवीन जैन, रविंद्र जैन, जय कुमार जैन, सुनील जैन, देवेंद्र जैन, विनेश जैन, राजकुमार जैन आदि रहे।