फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से दर्जनों गांव जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों घरों में घुसा बारिश का पानी
विज्ञापन

शाहपुर। लगातार हो रही बारिश से कस्बे के साथ ही क्षेत्र के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। इनमें सैकड़ों घरों में बारिश का पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांवों में भारी बारिश के चलते मकान भी धराशायी हो गए हैं।
विज्ञापन

चार दिन से लगातार हो रही बारिश से कस्बे के मोहल्ला मंगलापुरी मंडी, गोकलपुर व सैनियान जलमग्न हो गए हैं। वार्ड नंबर आठ के कस्सावान में भारी बारिश से सलीम कुरैशी का मकान गिर गया। सभासद शाहनवाज कुरैशी ने नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उधर, क्षेत्र के गांव कसेरवा में नूर हसन व मोहब्बत अली, रिजवान व मनसब के मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे घर में रखा सामान खराब हो गया। गांव पलड़ी में जहानसिंह कश्यप का मकान भी भरभराकर ढह गया। इसके अलावा, गांव के कई अन्य मकानों में भी पानी गिरने के कारण दहशत के चलते लोग सारी रात सो नहीं पाए। गांव के ही शमशाद व कामिल के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, सोरम में इकबाल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गांव की गलियों में भारी जलभराव होने से ग्रामीण अपने घरों में ही कैद होकर रह गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि कुछ लोगों ने गांव के नालों पर अवैध कब्जा कर उन्हें अवरुद्ध कर दिया था, जिसके चलते लगातार बारिश से गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया तथा दर्जनों घरों में पानी घुस गया। बाद में ग्राम प्रधान करणवीर सिंह ने पानी की निकासी कराई। उधर, गांव पलड़ा में मोहन लाल व बसी कला में तौफीक व इस्लाम के मकान की दीवार गिर गई। गांव काकड़ा, आदमपुर, कमालपुर आदि गांव में भी भारी जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें