खतौली। पीसनोपाड़ा जैन मंदिर के प्रवचन हाल में दिगंबर जैन महा समिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा जैन प्रतिभावान छात्र अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ मंगलाचरण व महासमिति प्रार्थना के पाठ से किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न व मेडल देकर सम्वर्ग किया गया।
सम्मान समारोह में डॉ. ज्योति जैन व अन्य विद्वानों ने कहा कि छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर मेहनत और लगन से पढ़ना चाहिए। कोई भी समाज बिना शिक्षा के उन्नति नहीं कर सकता। छात्रों को जीवन में संस्कार लाने की प्रेरणा दी गई। हमें उच्च शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देना है। जीवन में महावीर, राम, सीता, महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों के अनुकरणीय जीवन से सीख लेनी है। बड़ों की सेवा करने के संस्कार जीवन में लाने हैं। इस अवसर पर र्निग्रंथ जैन पाठशाला की शिक्षिकाओं को बालकों के चरित्र में सहयोग करने के लिए उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिशय जैन, नमन, वंशिका, निमित, प्राची, अरिहंत, हर्ष, स्वास्ति, सार्थक, उत्कर्ष, इंशिका, निष्ठा, साक्षी, वर्तिका नेहल, निषिका, सम्यक, अक्षत आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वीना, ललिता, रीतु, कौशल, सरला, सीमा, मीनाक्षी, अलका, रेणु, बबीता, नमिता, ऊषा, वीना, रजनी, प्रियंका, प्रवक्ता, दीप्ति, मंजू, सुषमा, निर्मल, अजय प्रवक्ता, योगेंद्र, सुनील ठेकेदार, अकलंक, विपिन अरिहंत, जयचंद, डॉ. चंद्रमोहन, प्रो. सुभाष आदि उपस्थित रहे।