मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जानकी सरस्वती शिशु मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय अपने मॉडल के माध्यम से दिया। शुभारंभ प्रबंधक राजसिंह, विकास कुमार ने किया। उन्होंने छात्रों के कार्य को सराहा। छात्रों ने ज्वालामुखी, पानी की शुद्धता, एटीएम मशीन, इलेक्ट्रिक जनरेटर आदि के मॉडल बनाये। निर्णायक रामकिशन सुमन, महेशचंद रहे। प्रधानाचार्य अखिलेश नारायण ने कहा कि प्रदर्शनी से छात्रों की वैज्ञानिक सोच सामने आती है।