फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लासर्टक का प्रयोग रोकने को जनता को जागरुक करें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से बनी हुई पॉलीथिन, कप एवं अन्य वस्तुएं पर्यावरण को प्रदूषित करती है। प्लास्टिक के प्रयोग पर रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। जिले के स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को जारी पत्र में डीएम ने कहा कि प्लास्टिक के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। प्लास्टिक एवं इससे बनी वस्तुओं का प्रयोग मानव जीवन के लिए भी घातक है। जनता को जागरूक करनेे के लिए स्कूल-कॉलेजों के माध्यम से रैली आदि का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में गोष्ठी और छात्र-छात्राओं की रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करने में सहयोग दें। प्रदेश सरकार पॉलीथीन पर शीघ्र ही प्रतिबंध लगाने जा रही है।
विज्ञापन


एसपीओ दिवाकर शर्मा का मेरठ तबादला
मुजफ्फरनगर। सीनियर अभियोजन अधिकारी दिवाकर शर्मा का मेरठ तबादला हो जाने पर उन्हें अभियोजन कार्यालय में विदाई दी गई। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के अलावा सभी अभियोजन अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इनके अलावा अभियोजन अधिकारी योगेश सागर का भी तबादला सहारनपुर हो गया। उन्हें भी विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें