हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
मीरापुर। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनके सकुशल दीर्घायु होने की जीवन की कामना करते हुए बाइक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ गांव मुकल्लमपुरा के राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ कर कस्बे के मुख्यमार्गों से होती हुई, थाने के पास भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुई।
पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं तथा जिला मंत्री दीपक कृष्णात्रेय के नेतृत्व में उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए, गांव मुकल्लमपुरा के राधाकृष्ण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि योगी ने अपना सारा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। पूजा-अर्चना के बाद करीब एक सौ बाइकों व भगवा ध्वज से सुसज्जित जीपों में सवार कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रप्रेम संबंधी नारेबाजी करते हुए रैली गांव मुकल्लमपुरा, कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, मौहल्ला कमलियान, मैन चौराहा, पड़ाव चौक, खटीकान, माता काली मंदिर, वैश्य धर्मशाला, पुरानी घास मंडी व सराय गेट होती हुई थाने के सामने भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद संपन्न हुई। रैली में मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष मुकेश राणा रहे। रैली व्यवस्था में जिला मंत्री दीपक कृष्णात्रेय, दिनेश कौशिक, पंचदीप शर्मा, मोनू मलिक, अंकुर पहलवान, नितिन रस्तोगी, प्रमोद कुमार, सुधीर, सोनू कश्यप, कविंद्र राजपूत, वासु कौशिक, विमलेश शर्मा, रौशन अनिल प्रजापति, जोनी दीवान, गौरव सैनी, गौरव शर्मा आदि सक्रिय रहे।