फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस मिलने से मचा हडकम्प।

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस मिलने से हड़कंप मचा
विज्ञापन

पुरकाजी। एक सप्ताह पूर्व एक निर्माण कार्य को लेकर हुई पुरकाजी विधायक व भाजपा नेताओं में नोकझोंक के मामले में कुछ भाजपा नेताओं व एक बसपा नेता को नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया। 19 मई को कस्बे में रोडवेज पर चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन करने आए पुरकाजी भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल से कुछ भाजपा नेताओं की नोकझोंक हो गई थी। कस्बे के एक भाजपा नेता सहित कुछ अन्य लोगों ने विधायक के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस संबंध में विधायक से जानकारी की गई, तो उन्होंने साफ तौर पर कुछ ना कहकर कहा कि जो जैसा करेगा उसके साथ वैसा ही किया जाएगा। उधर, बसपा नेता से जानकारी की गई तो उसने बताया कि मुझे 50 लाख रुपये का नोटिस दिया गया है, जबकि मेरा उस मामले से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें