मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कस्बे में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चे के सर्वांगीण विकास को लेेकर गहनता से विचार किया। साथ ही बालिका इंटर और बालिका डिग्री कालेज की स्थापना पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में इंटर कालेज भोकरहेड़ी के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा में उच्च अंक हासिल करने वाले मेधावी बच्चों को चेयरमैन सरला देवी ने सम्मानित किया। नगमा प्रथम, फरिहा द्वितीय, आंचल तृतीय को विशेष ट्रॉफी और घड़ी देकर सम्मानित किया गया। छवि, कृष्ण कुमार, विशेष, रुश्दा, विशाल, प्रिया, टीना आदि को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। हाईस्कूल परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वालों में प्रथम स्थान मोहम्मद मोनिश, काजल द्वितीय व निखिल सहरावत तृतीय को शील्ड और घड़ी भेंट की गई। वशिंका, प्ररेणा शर्मा, शिवानी, हर्षवर्धन, अरुण कुमार, फोजिया, तनू, सुफियान, जिया प्रवीन, ऋतू, डोली, आकाश, जुबी खान, सचिन, सोफिया प्रवीन आदि को सांत्वना पुरस्कार भेंट किए गए। मौके पर प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, चैयरमेन पति रविदत्त, देवेंद्र शर्मा, रामबीर, एहसान, राजीव, दीपक, किरत सिंह, रामेश्वर राम, सुरेश, रोहिताश, शादाब, नवीन सहरावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन काजी अमजद तथा अध्यक्षता डा. अख्तर अली ने की। कार्यक्रम के आयोजन में कविंद्र ,सतीश, प्रेमबाबू, अभिषेक, संदीप, काजी मुमताज आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।