फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएस विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमडीएस विद्या मंदिर मंसूरपुर के वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात बीबी चौरसिया ने कहा कि संकल्प शक्ति के साथ हमें पढ़ाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

शुभारंभ अनिल शास्त्री एवं सारिका राठी ने यज्ञ से किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात बीबी चौरसिया एवं ए कीर्तिवर्धन, प्रवेंद्र दहिया, प्रबंधक संदीप कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। चौरसिया ने कहा कि जीवन में अच्छे अंक लाना अच्छी बात है, लेकिन कम अंक वाले विद्यार्थी भी निराश-हताश न हो, बल्कि संकल्प लें और खोजें कि कहां कमी रह गई और पूरे मनोयोग से जुट जाएं। सफलता आपके कदम चूम लेगी। विशिष्ट अतिथि डॉ ए कीर्तिवर्धन ने बच्चों को आलस्य त्याग कर निरंतर कठिन परिश्रम करते रहने का संदेश दिया। महेश पाल, कुलदीप सिवाच, संदीप कुमार ने विचार रखे। सर्वश्रेष्ठ शालीनता पुरस्कार प्राइमरी वर्ग में कक्षा पा की अवनि एवं वंश को मिला। सीनियर वर्ग में स्वाति कक्षा आठ, मनसाद कक्षा 11 को मिला। प्रधानाचार्य अनिल कुमार एवं सारिका राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। राजीव, अंकित, अनुज, कपिल, जितेंद्र, संजीव, राजकुमार, पारूल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें