फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान घायल महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के दौरान घायल महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन

चरथावल। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया।
शनिवार को बिरालसह बिजली घर के पास प्राइवेट बस की चपेट में आकर मेरठ के इंचौली थाना के गांव खरदौनी निवासी महिला शबाना घायल हो गई थी, जबकि उसके पांच साल के बेटे आयान की मौके पर मौत हो गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराने के बाद चिकित्सकों ने घायल शबाना, उसके दो साल के बेटे और भाई शाकिब को जिला चिकित्सालय रेफर किया था। वहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में शबाना को मेरठ रेफर कर दिया था। रविवार सुबह उपचार के दौरान मेरठ में महिला ने दम तोड़ दिया। बता दें कि महिला अपने मायके मेरठ के गांव खरदौनी शनिवार को भाई शाकिब के साथ बाइक से ससुराल थानाभवन के गांव सोहजनी जा रही थी। एसओ विंध्याचल तिवारी ने बताया कि महिला की मौत की खबर मिली है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें