मुजफ्फरनगर। शहर में बढ़ती चोरियों की घटनाओं पर व्यापारियों ने चिंता व्यक्त की है। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मिलकर चोरियों की घटनाओं पर रोक लगाने और चोरो को पकड़ने की मांग की है। संयुक्त व्यापार प्रतिनिधि मंडल में एसएसपी से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि शहर के मंडी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कचहरी रोड पर बीते दो माह में कई दुकानों में चोरी हो चुकी है। मुख्य संयोजक रेवती नंदन ने कहा कि शहर में चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। एसएसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चोरो को गिरफ्तार किया जायेगा। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जायेगा। राहुल वर्मा, विश्वरत्न गोयल, राजकुमार नरुला, प्रमोद मित्तल, कृष्ण गोपाल मित्तल, राजेंद्र काटी, विकास भार्गव, पवन वर्मा, गोपाल मित्तल, नरेंद्र मित्तल, रामकुमर तायल आदि शामिल रहे।