फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी आस मोहम्मद ने रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गाजियाबाद में हुई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ी आस मोहम्मद ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी का ग्रामीणों ने स्वागत किया गया। कोच अंकित कुमार ने बताया कि 29 एवं 30 अप्रैल को आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में यूपी, हरियाणा, दिल्ली के 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में जिला मुजफ्फरनगर के गांव जोली निवासी आस मोहम्मद ने जूनियर वर्ग में भाग लिया और कई राउंड प्रतियोगिता के बाद उसने बरेली निवासी राजीव कुमार को हराकर चैंपियनशिप में रजत पदक झटक लिया। खिलाड़ी आस मोहम्मद और कोच अंकित कुमार का जानसठ एवं गांव जोली में पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एकलव्य युवा टैलेंट हब के संस्थापक वीरेंद्र कुमार कटारिया ने पदक जीतने पर आस मोहम्मद को बधाई दी। इस मौके पर पीयूष, सुनील सैनी, वसीम, शैलेंद्र, राजकुमार, सलीम, मेहताब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वृद्ध पिता लापता
जानसठ। गांव मेहलकी निवासी चंद्रपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पिता 70 वर्षीय फेरु तीन दिन से घर से लापता है। पिता का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। परिजनों ने उसको काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है।

भतीजे की ओर से रिपोर्ट दर्ज
मंसूरपुर। शनिवार की देर शाम गांव घासीपुरा निवासी 42 वर्षीय जयवीर सैनी पुत्र सेवाराम सैनी गांव में बैंक के सामने सड़क किनारे खड़ा हुआ था। तभी अचानक मंसूरपुर की ओर से दो युवक तेज गति से बाइक पर आए और जयवीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयवीर बुरी तरह से घायल हो गया। मुजफ्फरनगर मेडिकल में उसकी मौत हो गई। जयवीर गांव के विद्यालय में शिक्षामित्र था। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भतीजे अरुण कुमार ने बाइक चालक रिंकू पुत्र धर्मवीर निवासी गांव रसूलपुर, थाना खतौली के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें