मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के कार्यालय पर बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव त्यागी ने कहा कि भाजपा के सांसद और कुछ विधायकों के दबाव में एसएसपी ने चरथावल थानाध्यक्ष जीसी शर्मा और छपार एसओ आदेश त्यागी को निलंबित करा दिया। उन्होंने कहा कि त्यागी और ब्राह्मण समाज दोनों एसओ के निलंबन को वापस लेने की मांग करता है। बैठक में निरंकार त्यागी, भुवनेश्वर त्यागी, राधेश्याम, पंकज, अंकुर, हेमंत, राजेश शर्मा, राजबल त्यागी, नरेश आदि मौजूद रहे।