फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम प्रभु के मंदिर की भूमि का पूजन 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम प्रभु के मंदिर की भूमि का पूजन 27 को
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी का गणपतिधाम परिवार श्याम प्रभु खाटूवालों के मंदिर का निर्माण करा रहा है। इसके लिए पूजन 27 अप्रैल को होगा। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहेंगे।
मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर की भूमि का सुबह नौ बजे पूजन मोहनदास महाराज राजस्थान, स्वामी ओमानंद महाराज, गुरुदत्त ब्रहमचारी जी, कथा व्यास हिमेश शास्त्री, सुरेशचंद गुप्ता, विष्णुदत्त जी के सानिध्य में होगा। सहारनपुर मंडल के कमिश्नर सीपी त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहेेंगे। सुबह दस बजे से श्याम कीर्तन मोना मेहता फतेहाबाद द्वारा किया जायेगा। दिन में भंडारे का आयोजन होगा। वार्ता में नवनीत गुप्ता, हरिमोहन, विनोद राठी, अंकित अग्रवाल, विशाल गोयल, विपिन, जेपी चाचा, रजत राठी, अंबरीश, सोमप्रकाश, शशांक राणा, अंकित तायल, कमल सिंघल, सुरेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन


संघ नेताओं ने रोष जताया
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश उटवाल और महामंत्री राजू वैद ने पालिका प्रशासन पर 118 ठेका सफाई कर्मियों का पांच माह का वेतन नहीं देने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि ईओ वेतन समय से न देकर दुव्र्यवहार कर रहे हैं। जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


फौजी को मंडल अध्यक्ष बनाया
मुजफ्फरनगर। रालोद के पश्चिम के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरपाल राठी ने लछेड़ा निवासी कुंवरपाल फौजी को सहारनपुर मंडल का अध्यक्ष बनाया है। उनके पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें