फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अथर्ववेद परायण यज्ञ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में अथर्ववेद परायण यज्ञ के तीसरे दिन कॉलेज के छात्र-छात्राओं व स्टाफ के अलावा गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुति दी। आर्य विद्या सभा बुढ़ाना द्वारा आयोजित यज्ञ के दौरान योगेंद्र आचार्य ने यज्ञ के महत्व का उल्लेख करते हुए आध्यात्मिक व भौतिक लाभों से अवगत कराया। बताया कि हमें दूसरों से उसी व्यवहार की अपेक्षा करनी चाहिए, जो हम दूसरों के साथ करते हैं। यदि हम धैर्यहीन होते हैं, तो कष्टों का हमारे जीवन में प्रवेश हो जाता है। कार्यक्रम का शांतिपाठ के साथ समापन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार ने यज्ञ में भाग लेने वाले कस्बे सभी गणमान्य लोगों का हार्दिक धन्यवाद किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संगीता चौधरी, श्रुति, रमा, नेहा, प्रतिभा चौधरी सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें