फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मान के कार्यक्रम पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जीसी पब्लिक स्कूल में लैब के उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होने पर लंबे समय से संस्था की शिकायत करने वालों ने सवाल उठाए हैं। सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान को कार्यक्रम में भाग लेने को गलत बताया। बालाजी चौक स्थित एक रेस्टारेंट में पत्रकारों से वार्ता में नवनीत अग्रवाल और विशाल पुंडीर ने बताया कि आरटीआई के बाद सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने जानकारी नहीं देने पर जीसी पब्लिक स्कूल को दंडित किया था। जांच में स्कूल की बिल्डिंग को अवैध माना गया है। इसी बिल्डिंग में लैब का उद्घाटन 17 मार्च को हाफिज उस्मान करेंगे। आयुक्त का यह कदम गले नहीं उतर रहा है, उन्हें इस विवादित संस्था से बचना चाहिए। वार्ता में रंजन, शिवकुमार, ललित अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, दुष्यंत, हर्ष भाटिया आदि रहे।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों को बताए अधिकार
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मधु गुप्ता ने मदनानंद वृद्धाश्रम में आयोजित शिविर में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अपने अधिकार हैं। उनके भरण पोषण की जिम्मेदारी उनके बेटों की है। मधु गुप्ता ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी वृद्धों को अवगत कराया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार, अफरोज आदि रहे। जिला सचिव ने 14 अप्रैल को जिले में लगने वाली लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें