फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभापति चरणसिंह व उप सभापति मुरारीलाल बने

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के चुनाव में सभापति पद पर चरणसिंह व उप सभापति मुरारीलाल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

समिति के चुनाव अधिकारी कुणाल विश्वकर्मा व सचिव विनय कुमार ने बताया कि इनके अलावा डीसीबी मुजफ्फरनगर के लिए सुरेंद्र, बोबिंद्र सहरावत, कृष्णा देवी, सुधीर कुमार को प्रतिनिधि चुना गया। केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के लिए मोहम्मद साजिद, मुजफ्फरनगर के लिए सूरजमल, लखनऊ के लिए गौतम सिंह, बोबिंद्र सहरावत, रामनिवास, उत्तर प्रदेश सहकारी विधायन व शीत गृह संघ लखनऊ के लिए संतरपाल, इफ्को के लिए मनोज, कृभको में ऋषिपाल भाटी, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार में सुंदर, रविंद्र, प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के लिए ऋषिपाल भाटी को सर्वसम्मति से प्रतिनिधि चुना गया। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने पुलिस बल के साथ समिति कार्यालय में पहुंचकर बुधवार की सुबह जायजा लिया। समिति पर पुलिस व पीएसी बल तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें