खतौली। गोल्डन हार्ट एकेडमी में वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह का शीर्षक मुस्कान रहा, जिसमें समस्त अभिभावकों व समाज के लिए एक संदेश था कि शिक्षा का वास्तविक ध्येय बच्चों को सशक्त, स्वास्थ्य और समर्थ बनाने का आह्वान किया।
शुभारंभ आईएएस गजल भारद्वाज, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश मोहम्मद अशरफ अंसारी, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. केडी शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष अकील अहमद, प्रबंध निदेशिका रुहामा अहमद व प्रधानाचार्या फरहत इकबाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आईएएस गजल भारद्वाज ने अभिभावकों को बच्चों की रुचियों के अनुसार मार्गदर्शन करने व अनावश्यक तुलना न करने का संदेश दिया। बीना शर्मा ने विद्यालय के इस प्रयत्न को महिला आत्मरक्षा की ओर बढ़ता हुआ एक कदम बताया। डॉ. केडी शर्मा व मोहम्मद अशरफ अंसारी ने विद्यालय प्रबंध व शिक्षक वर्ग की प्रशंसा की। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को बेस्ट ऑल राउंर्डस ऑफ दी इयर, बेस्ट स्कोलर, बेस्ट हाउस आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रबंध निदेशिका व प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।