फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक उत्सव में बच्चों को पुरस्कृत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधक द्वारा प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक, डांस, देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। प्रबंधक डॉक्टर आकाश कुमार ने कहा कि बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति की भावना जागृत होती है। बच्चे देश का भविष्य होते हैं, जात पात से ऊपर उठकर सही मार्गदर्शन से ही वह आगे चलकर देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकते हैं। डांडिया नृत्य मुस्कान, मुकुल, तनु, आयुषी, मिस्बा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक द्वारा स्काउट कैंप में भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मनोज चौहान, तनवीर, अजहरुद्दीन, विवेक, नितिन, लव, आर्यन आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें