फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बने सुमित सहरावत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। राष्ट्रीय जाट एकता संगठन द्वारा सुमित सहरावत भोकरहेड़ी को संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। सुमित के जिलाध्यक्ष बनने पर ढोल नगाडे़ व फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी द्वारा रालोद के जिला उपाध्यक्ष व किसान नेता सुमित सहरावत को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। सुमित के जिलाध्यक्ष बनने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता विनोद गुर्जर
मोरना। मोरना क्षेत्र के कांग्रेस नेता विनोद गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिला। कांग्रेस नेता ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए क्षेत्र की अन्य समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। मोरना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी व कांग्रेस मंडल प्रभारी एग्रीकल्चर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने गन्ना मूल्य, किसानों की कर्जमाफी सहित भाजपा सरकार द्वारा किसानों का शोषण, बेरोजगारी जैसी प्रमुख समस्याओं को रखा। विनोद गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर समय किसानों के साथ खड़े रहने तथा किसानों के शोषण के विरूद्ध लड़ाई लडने के अपने संकल्प को दोहराया। इस दौरान विनोद गुर्जर के अलावा रामरतन विश्वकर्मा, राजेंद्र, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें