फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के लिए संघर्ष करते थे हुकुम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों के लिए संघर्ष करते थे हुकुम सिंह
विज्ञापन

चरथावल। कैराना से भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह के निधन पर व्यापारियों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज गर्ग ने कहा कि वह हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को संसद और विधान सभा में उठाते थे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है। अमित कंसल, मुश्ताक अहमद विनोद नामदेव, अतुल गर्ग, फाजिल अली, अनिल कुमार, मनीष ब्रजभूषण चंदेल मौजूद रहे। उधर, मनीष गर्ग के प्रतिष्ठान पर आयोजित शोक सभा में भाजपा नेता अजय वर्मा, मनीष, विजय त्यागी, जितार्थ त्यागी, अर्पित भारद्वाज ने शोक जताया। नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी, चरथावल किसान सहकारी समिति के सभापति कुबेरदत्त त्यागी ने कहा कि वह हमेशा गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए कार्य करते थे। दूधली गांव में आयोजित बैठक में रामभूल सिंह पुंडीर, विकास आर्य, अनिरूद्ध सिंह, रवींद्र पुंडीर, सुरेंद्र कश्यप ने शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें