फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य का आयुर्वेद से सदियों पुराना नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

बच्चों में आयुर्वेद के प्रति ज्ञान और रुझान बढ़ाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद से मनुष्य का सदियों पुराना नाता है, लेकिन आधुनिक दौर में इसे भुलाया जा रहा है। इसे पुन: लौटाने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाने की जरूरत है, ताकि नई पीढ़ी भी इसके ज्ञान को प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के तत्वावधान में शहर के सूर्या इंटरनेशल पब्लिक स्कूल में आयुर्वेद जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी डॉ आशा बजाज ने कहा कि भगवान धनवंतरि के नाम पर इसका नामकरण किया गया है। आयुर्वेद एक ऐसी प्रणाली का ज्ञान है, जो मानव को निरोगी जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह स्वास्थ्य की रक्षा करने की कला का ज्ञान देता है। आयुर्वेद से मनुष्य का सदियों पुराना नाता है। कैंसर, मिरगी दौरे आदि गंभीर बीमारियों का भी आयुर्वेद में इलाज है। कार्यशाला में करीब 150 बच्चों ने भाग लिया। जिन्हें विभागीय अधिकारियों ने स्मरण शक्ति बढ़ाने, तनाव मुक्ति आदि के तरीकों का बताया। सेवा भारती मेरठ प्रांत के मंत्री डॉ रजनीश ने भी बच्चों को आयुर्वेद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला संयोजिका महिला चिकित्सा आरोग्य भारती की डॉ अरुणा गर्ग ने भी बच्चों को अनेक जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें