फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीड़ा स्थल पर फैले अतिक्रमण को हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। भोपा क्षेत्र के गांव वजीराबाद स्थित ग्राम पंचायत के क्रीड़ा स्थल में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। पशु आदि बांधने के अलावा गोबर के उपले आदि रख दिए हैं। क्रीड़ा स्थल के संकुचित होने से युवाओं में रोष है। लाल्ला, नीशू, सौरभ, पिन्टू, सहराब, अंकित, श्रवण, अमित, शुभम, विनीत, कुलवंत, रॉकी, नाहर सिंह, टिंकू, मनीष, जतिन, रोबिन, कृष्णपाल, मिट्टू, कृष्ण, नौबहार, सुधीर, राहुल, सहंसरपाल ने बताया कि खेल प्रतिभाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा है। गांव के एकमात्र खेल मैदान पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है। खेलते समय जब गेंद उपलों में जाती है तो युवाओं के साथ महिलाओं द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। पूर्व में कई बार स्थिति विस्फोटक हो गई और तनाव उत्पन्न हो गया था। भाकियू नेताओं की मांग पर एसडीएम जानसठ के आदेश करने के उपरांत भी ब्लॉक के कर्मचारी अतिक्रमण हटवाने में निष्क्रियता बरत रहे हैं। खंड विकास अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों के नाम नोटिस जारी किए गए हैं। ग्राम सचिव के व्यस्त होने के कारण बुधवार को कार्रवाई की जाएगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो पुलिस प्रशासन की सहायता भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें