फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉट सर्किट से 5 ई-रिक्शा जली

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एक मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से पांच ई-रिक्शा जल गई। इससे करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मोहल्ला ढाकन चौक निवासी शेखू आटा चक्की चलता है। शेखू अपने मकान में चालकों से किराया लेकर उनकी ई-रिक्शाओं की बैट्री भी चार्ज करता है। सोमवार की शाम को चालक रिंकू, शाहवेज, दानिश, असलम और शौकीन ने रिक्शा बैट्री चार्ज कराने के लिए शेखू के घर पर खड़ी की थी। शेखू ने मकान के अंदर ही बैटरी चार्ज करने के लिए लगा दी। रात को अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से पांचों रिक्शाओं में आग लग गई। मंगलवार की सुबह शेखू ने मकान का दरवाजा खोला तो उसको रिक्शा जल चुकी थी। चालकों का कहना है कि रिक्शा जलने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें