फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धियक ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव तिसंग में विधायक विक्रम सैनी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने गांव में पिछले कई माह से खराब पड़े हैंडपंप व उनसे निकल रहे दूषित जल की शिकायत विधायक से की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई मार्गों का निर्माण न होने से ग्रामीणों को बरसात के मौसम में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इसी पानी से होकर जाते हैं। विधायक ने गांव में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने व रास्तों का पुनर्निर्माण कराने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान खलील चौधरी, मूलचंद शर्मा, रामपाल, विमल वालिया, बिटटू पाल, जितेंद्र प्रजापति, राकेश सैनी, सोमपाल कश्यप, कपिल गुप्ता, हेमंत वालिया, जगपाल, पंकज, विपिन, तेजप्रकाश, अनुज सैनी, राजन वालिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें