मोरना। शुक्रताल स्थित शुकदेव आश्रम के ट्रस्टी एवं कमेटी के महामंत्री 85 वर्षीय लीलूराम गुप्ता का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गंगा किनारे स्थित शमशान घाट पर किया गया। लीलूराम गुप्ता को साधु-संतों समेत समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि दी। शुक्रताल स्थित एसडी इंटर कॉलेज के प्रबंधक लीलूराम गुप्ता ने हरियाणा में अध्यापन का कार्य किया और स्पोर्ट्स मैन भी रहे। हरियाणा से मुजफ्फरनगर आकर उन्होंने तेल का व्यापार शुरू किया। वह 1990 में श्री शुकदेव आश्रम की सेवा से जुड़े थे। उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव जी महाराज के संपर्क में आकर शुकदेव आश्रम में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया। स्वामी ओमानंद जी महाराज, स्वामी गुरुदत्त महाराज, स्वामी केशवानंद, दंडी स्वामी महेश्वराश्रम, महामंडलेश्वर गोपालाचार्य महाराज, माता राजनंदेश्वरी, कृपालदास, विष्णुदत्त महाराज, गीतानंद गिरि, उत्तम गिरि महाराज, देवराज पंवार, एमएल रंगा, रामपाल सिंह, इंद्रपाल शास्त्री, प्रेमशंकर मिश्रा, महकार सिंह, सुशील शर्मा, विनोद शर्मा, आचार्य उत्प्रेति आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।