फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरुरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। क्षेत्र में जरूरतमंद 125 लोगों को विधायक विजय कश्यप और प्रभारी डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कंबल वितरित किए। आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित समारोह में गांव नगलां राई, खुसरोपुर, कान्हाहेड़ी, सिकंदरपुर, मुथरा, खुसरोपुर समेत दर्जनभर गांवों से सैकड़ों महिलाएं और पुरुष कंबल लेने पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने बताया कि कस्बे एवं चरथावल देहात के लिए करीब 600 लोगों की सूची तैयार की गई है। शीघ्र ही उन्हें भी कंबल वितरित कर दिए जाएंगे। एडीएम वित्त सियाराम मौर्य और तहसीलदार सदर रंजीत कुमार ने विचार व्यक्त किए। ईओ अनूप राय, वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद, राजस्व निरीक्षक नेमपाल, लेखपाल सचिन बालियान, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, मनीष गर्ग, अनुज त्यागी, रविकांत त्यागी, प्रशांत त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें