फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह र्निविरोध चेयरमैन चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। लखनऊ में उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें मोरना मिल सर्किल के देवेंद्र सिंह को निर्विरोध चेयरमैन चुना गया। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ के तत्वाधान में 11 जनवरी को कार्यालय परिसर में सहारनपुर चीनी मिल संघ का चुनाव हुआ। जिसमें मोरना मिल, नानौता चीनी मिल व सरसावा चीनी मिल के डायरेक्टर चुने गए 17 डायरेक्टरों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। चेयरमैन चुनाव को लेकर नामांकन 11 जनवरी और मतदान के लिए 18 जनवरी तय की गई थी, लेकिन नामांकन के तय समय में मोरना क्षेत्र के गांव मझेड़ा निवासी देवेंद्र सिंह के सामने कोई नामांकन नहीं होने पर उनका निर्विरोध चेयरमैन चुनना तय हो गया है। इस मौके पर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने नवनिर्वाचित देवेंद्र सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें