फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल फैक्ट्री में आग लगी
विज्ञापन

सिखेड़ा। जौली रोड स्थित त्रिवेणी अल्कोहल, केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि आग प्लांट से बाहर झाड़ी में लगी। कर्मचारियों ने बमुश्किल आग को बुझा दिया।
विज्ञापन

त्रिवेणी फैक्ट्री का बड़ा प्लांट है। शुक्रवार की सुबह करीब 11.30 झाड़ी में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के किसी कर्मचारी ने झाड़ियों में आग जलते देखी तो उसने शोर मचा दिया। आग लगने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई थी। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। हालांकि फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई। जीएम जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्लांट के बाहरी हिस्से में झाड़ियों में मामूली आग लग गई थी। कर्मचारियों ने आग बुझाने के संयंत्रों से आग बुझा दी गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें