फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को हरसंभव चिकित्सा दिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने शुक्रवार को पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर डॉक्टरों को मरीजों को हरसंभव चिकित्सा उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने स्वास्थ्य केंद्र पर बने सभी कक्षों का निरीक्षण किया। प्रसूति गृह में पहुंचकर भर्ती महिला मरीजों से मिलकर डिलीवरी के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उसके उपरांत उन्होंने गत एक जनवरी को कस्बे में कूड़े पर मिले मृत नवजात शिशु के मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर एसीएमओ शरण सिंह और प्रभारी चिकित्सक डॉ पूनम लता की जमकर क्लास ली। विधायक ने साफ लहजे में कहा कि एक सप्ताह में अगर कस्बे व क्षेत्र के झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आप अपना बिस्तर बांध लें।
उन्होंने मृत नवजात की डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर का सुराग लगाकर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने वहां मौजूद सब इंस्पेक्टर को कस्बे में गली-मोहल्लों में कार्य कर रही दवाइयों की जानकारी कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान हरिराम सक्सेना, नरेश मिगलानी, राजू वर्मा, डॉ. ओपी गौतम, राजू राठी, मनोज चौहान, विरेंद्र सिंह, ललित गुप्ता, केपी सिंह, सागर कोरी आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसीएमओ, प्रभारी के बीच नोकझोंक
विधायक के निरीक्षण के दौरान एसीएमओ और गुस्साई प्रभारी चिकित्सक के बीच नोंकझोंक हो गई। प्रभारी चिकित्सक ने कहा कि वह जो गलत कार्य कर रही हैं, उसे सबके बीच बताएं। चिकित्सक की खरी-खरी सुनकर एसीएमओ बगले झांकने लगे।
विज्ञापन


विधायक ऊंटवाल से पुलिस की शिकायत
पुरकाजी। ग्राम हरिनगर में हुए आदेश हत्याकांड में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने के मामले में मृतक के परिजनों ने विधायक से मिलकर पुरकाजी पुलिस की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से साठगांठ कर हत्या के मामले को आत्महत्या बता रही है। विधायक ने एसएसपी से वार्ता कर मामले की जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें