महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर कांग्रेस जन आंदोलन कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापनएसडीएम कन्हई सिंह को सौंपा। नगर प्रभारी धर्म मसीह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। उनका कहना था कि बाजार में पेट्रोल, रसोई गैस सहित अन्य पदार्थों की महंगाई दर उच्च स्तर पर है। देश में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस दौरान योगेश खारी, राजेंद्र सैनी, संजय तोमर, नीरज शर्मा, सरदार मनजीत सिंह, रियासत अली, सुमित, जैगम अली, आसिफ सैफी, दिलशाद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।