फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को सम्मानित किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब चेतना के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक देश-समाज के निर्माता होते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। बच्चों में संस्कार परिवार से मिलते हैं, लेकिन उन्हें जीवन की सही राह शिक्षक मार्गदर्शक के रूप में दिखाता है। इस मौके पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति ने अतिथियों का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र बिंदल ने की। इस दौरान कुमुद गार्गी, कुमुद गुप्ता, सारला जैन, विशाल गुप्ता, नुकुर गुप्ता, डॉ एम के गुप्ता, डॉ कविता गुप्ता, सुदेश शर्मा, बीना शर्मा, अनिल मित्तल एव गीता, बीके जैन रजत गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

वैचारिक क्रांति के अग्रदूत थे विनोबा
मुजफ्फरनगर। झांसी की रानी स्थित पूर्वी पाठशाला में आचार्य विनोबा भावे की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पाजंलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पंडित होतीलाल शर्मा ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे वैचारिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने समाज को नई दिशा दी। वक्ताओं ने उनकी उपलब्धियों, आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद इदरीश और होतीलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान सत्यप्रकाश शर्मा, सुरेंद्रपाल सिंह, चौधरी राजवीर सिंह, सतपाल सिंह, सुभाषचंद सैनी, आनंद प्रकाश शर्मा, पूनम शर्मा, नीलम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें