फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के खातों में पहुंच गया ऋण माफी का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को मिलेंगे ऋण मोचन प्रमाण पत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जिले 11 हजार 147 किसानों के खाते में ऋण माफी का पैसा पहुंच गया है। इन कृषकों को जनपद एवं तहसील स्तरीय कैंप लगाकर प्रभारी मंत्री, सांसद और विद्यायक ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर आयोजित होने वाले कैंप में पांच हजार किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। फसली ऋण मोचन योजना के अंतर्गत आगामी चरणों की तैयारी एवं ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण तथा आधार कार्ड फीडिंग, भूलेख मैपिंग के संबंध में बैंक समन्यवकों क साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फसली ऋण मोचन योजना सरकार की अति महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मृतकों के वारिसान प्रमाण पत्र लेकर उनकी भी फीडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। कृषकों के खाते को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रगति अपेक्षाकृत कम हाने पर नाराजगी जताई। उन्होने भू-लेख मैपिंग के सत्यापन कार्य की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, एलडीएम, समस्त बैंक समन्वयक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें