फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के उफान से जलमग्न हुआ क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा के उफान से जलमग्न हुआ क्षेत्र
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गंगा खादर क्षेत्र में गंगा के उफान के चलते निचले भाग जलमग्न हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से आए पानी से मुख्य मार्गों व फसलें पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन

शिवालिक की पहाड़ियों में हो रही लगातार बारिश के कारण खंड गंगा खादर जलमग्न हो गया है। गन्ने, ज्वार, धान आदि की फसल के बर्बाद होने का खतरा मंडराने लगा है। भूमि के दलदली हो जाने के कारण पशुओं में खुरपका व मुंहपका बीमारी से काफी संख्या में पशु बीमार हो गए हैं। गांव मज्जलिसपुर तौफीर, महाराज नगर, सिताबपुरी, नयागांव आदि के ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग से पशुओं के उपचार के लिए जांच टीम का कैंप कराने की मांग की है। इसके साथ-साथ मानव चिकित्सा दल को भी भेजे जाने की गुहार लगाई है। देर रात आया पानी गंगा खादर के जंगल में फैलकर फसलों में भरने लगा है। जिसके चलते ग्रामीण अब जंगलों में पानी भरने से अपने खेतों पर जाने को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें