फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में पुरस्कार वितरित कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्वयं देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत देकर समा बांधा। स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। 25 बच्चों को मंगलवार को एसडीएम जानसठ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या शैली गांधी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

रामलीला के लिए ध्वज स्थापित
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामलीला महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व रामलीला भवन में समिति द्वारा घ्वज स्थापना कर हवन का आयोजन किया गया। रामलीला कार्यक्रम 17 सितंबर से एक अक्तूबर तक वृंदावन के कलाकारों द्वारा रामलीला भवन में होगा। मंगलवार को रामलीला समिति ने ध्वज स्थापना कराई। पंडित अनिल शास्त्री, प्रकाशचंद अग्रवाल, दीपक गोयल, योगेश कुमार, जेई संजय कुमार, रोहित माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अनिरुद्ध गोयल, पंकज गंगपुरी, सीमा संगल, दीपचंद, ब्रहमप्रकाश राजवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसडीएम ने किया स्कूल का निरीक्षण
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मंगलवार को एसडीएम जानसठ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर गढ़ी का निरीक्षण किया। बच्चों को ड्रेस न मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। ड्रेस को लेकर प्रधानाचार्य के सही जवाब न देने पर एडीएम भड़क गए। इसको लेकर एसडीएम ने बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शांतिभंग में जेल भेजे
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव चुड़ियाला में झगड़ा कर रहे दो युवकों का चालान किया। जोनी पुत्र रमेश व पवन पुत्र सुरेश का आपस में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुुंच कर कार्रवाई की।
विज्ञापन


लापता का सुराग नहीं
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मौहल्ला कमलियान निवासी दिविक भारद्वाज उर्फ हेली शर्मा का 20 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। इसको लेकर पीड़ित परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा रखी है, लेकिन पुलिस भी उसे तलाश करने में विफल रही है। मंगलवार को पीड़ितों ने पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें