मकान से नगदी और जेवर चोरी
छपार। बुधवार की रात में चोरों ने एक मकान में घुसकर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ग्रामीण ने थाने पर तहरीर दे दी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
छपार क्षेत्र के गांव रेत्ता नंगला निवासी संदीप रात को अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोया था। रात करीब तीन बजे उसकी पत्नी की आंख खुली तो घर में देखा सारा सामान अलमारी और संदूक बाहर पड़ा था। उसने परिजनों को उठाया। उन्होंने देखा तो अलमारी से तीन हजार रुपये और 80 हजार के सोने-चांदी के गहने गायब मिले। परिजनों ने चोरों की तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।