फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन और रोडवेज चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस फोर्स, बस निरोधक दस्ते ने चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ ने ट्रेनों के कौच, शौचालय समेत सीट तक खंगाली। जबकि फोर्स ने स्टेशन परिसर, बसों में जांच पड़ताल की। संदिग्धों से पूछताछ के बाद लावारिस वस्तुओं की गहनता से पड़ताल की गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों मिले अकालतख्त ट्रेन में देसी बम और स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे प्रशासन के साथ पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। सोमवार शाम को प्रमुख चौराहों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर, रोडवेज बस स्टैंड पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस फोर्स ने बसों में यात्रियों के बैग, सीट के नीचे संदिग्ध वस्तुओं की जांच-पड़ताल की। इस दौरान बम निरोधक दस्ता भी साथ में रहा। वहीं, आरपीएफ और जीआरपी ने भी संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर निगरानी की। फोर्स ने ट्रेन के कोच समेत शौचालयों तक में जांच पड़ताल की। आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने कहा कि ट्रेनों समेत परिसर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्धों से पूछताछ के साथ फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।
मदरसों की वीडियोग्राफी पर रोष
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय इमाम संगठन के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में तिरंगा फहराए जाने को सही ठहराया है, लेकिन वीडियोग्राफी के बयान पर रोष प्रकट किया है। आल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती जुल्फिकार ने कहा कि जंग-ए-आजादी में सबका योगदान है। जो मदरसों के किरदार पर शक कर रहे हैं, उनका स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं है। मदरसों की वीडियोग्राफी पर इमाम संगठन ने रोष जताते हुए इसे गैर जिम्मेदारना कदम बताया है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में मचाया धमाल
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। विवेक विद्या मंदिर स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने धमाल मचाया। बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में नृत्य कर अतिथियों का मन मोह लिया। अंजली बंसल, निकिता, शिखा ने भजन प्रस्तुत कर समा बांधा। निर्देशक विवेक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्या प्रेमलता शर्मा ने भी विचार रखे। उधर, एसडी ग्लोबल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने धमाल किया। प्रेरणा, भव्या, देवांश, विराट आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मोनिका, प्रीति सिंघल, सोनी, मेघा, गीता, अर्चना, अंशु, प्रीति गोयल, रोहित कश्यप, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें