कबड्डी में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। फुगाना गांव में आयोजित तीन दिवसीय शहीद भगत सिंह कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक, ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक ने किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को 11 हजार रुपये का नगद इनाम व उपविजेता टीम को 5100 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। सोमवार से खिलाड़ी मैदान में दमखम दिखाएंगे।